Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी
● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती
● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था
● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त
● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री
● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी
● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें
ग्रेटर नोएडा पुष्प प्रदर्शनी में ऑपरेशन सिंदूर और ड्रोन शो होंगे मुख्य आकर्षण
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में 27 फरवरी से 1 मार्च तक भव्य पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
- sakshi choudhary
- 29 Dec, 2025
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में 27 फरवरी से 1 मार्च तक भव्य पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस वर्ष प्रदर्शनी की खास बात ऑपरेशन सिंदूर की झलक होगी, जिसे फूलों की कलात्मक सजावट के माध्यम से दर्शाया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न प्रजातियों के फूलों से बने मंदिर, पशु और पक्षियों की आकृतियां दर्शकों को आकर्षित करेंगी। प्रदर्शनी का मुख्य थीम फ्लावर कैलेंडुला रखा गया है।
प्रदर्शनी में कैलेंडुला के करीब 20 हजार पौधों सहित एक लाख से अधिक फूल प्रदर्शित किए जाएंगे, जो पूरे पार्क में रंग-बिरंगी सुंदरता और खुशबू बिखेरेंगे। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य दर्शकों का मनोरंजन करना है। आम जनता के लिए प्रदर्शनी में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा।
सिटी पार्क में पिछले एक माह से मौसमी फूलों के पौधे लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही पार्क के सामने स्थित 105 मीटर चौड़ी सड़क के सेंट्रल वर्ज और हरित क्षेत्रों को भी सजाया जा रहा है। इस बार ड्रोन शो का आयोजन भी प्रस्तावित है, जिसमें आसमान में फूलों की आकृतियां बनाई जाएंगी। उद्यान विभाग के अनुसार, गोलचक्करों को गोद लेने वाली संस्थाओं को भी फूलों से सजावट के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पूरे क्षेत्र को आकर्षक रूप दिया जा सके।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *