Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा में रिठौरी और मथुरापुर के किसानों को मिला छह फीसदी आबादी भूखंड, सौंपे गए आवंटन पत्र
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने रिठौरी और मथुरापुर गांव के किसानों को बड़ी राहत देते हुए छह फीसदी आबादी भूखंडों का आवंटन कर दिया है।
- sakshi choudhary
- 29 Dec, 2025
Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने रिठौरी और मथुरापुर गांव के किसानों को बड़ी राहत देते हुए छह फीसदी आबादी भूखंडों का आवंटन कर दिया है। सोमवार को दादरी विधायक तेजपाल नागर और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने 10 किसानों को उनके भूखंडों के आवंटन पत्र सौंपे। लंबे समय से लंबित इस मांग के पूरा होने से किसानों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।
दरअसल, भूमि अधिग्रहण के बाद से इन गांवों के किसानों को मिलने वाले छह फीसदी आवासीय भूखंड काफी समय से लंबित थे। किसानों ने इस संबंध में प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार से भी आग्रह किया था। सीईओ के निर्देश पर नियोजन विभाग ने तेजी से प्रक्रिया पूरी की और भूखंडों का नियोजन होते ही आबादी भूखंड विभाग द्वारा आवंटन पत्र जारी कर दिए गए। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की पारदर्शी और समयबद्ध कार्यप्रणाली की सराहना की।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित किसानों को शीघ्र ही लीज प्लान और चेकलिस्ट जारी की जाएगी तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर लीज डीड की प्रक्रिया भी पूरी कराई जाएगी. सीईओ एनजी रवि कुमार ने स्पष्ट किया कि किसानों को छह फीसदी आवासीय भूखंड उपलब्ध कराना प्राधिकरण की प्राथमिकता है और मथुरापुर व रिठौरी की तरह अन्य गांवों के पात्र किसानों को भी जल्द ही आबादी भूखंड आवंटित किए जाएंगे।