Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जल्द मिल सकता है एयरोड्रम लाइसेंस, उड़ानों की तैयारी अंतिम चरण में
ग्रेटर नोएडा स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) को जल्द ही एयरोड्रम लाइसेंस मिलने की उम्मीद है।
- sakshi choudhary
- 30 Dec, 2025
ग्रेटर नोएडा स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) को जल्द ही एयरोड्रम लाइसेंस मिलने की उम्मीद है। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी द्वारा सुरक्षा जांच के दौरान बताई गई अधिकांश आपत्तियों को यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने दूर कर लिया है। बाउंड्रीवाल, वॉच टावर, सुरक्षा उपकरणों का प्रमाणीकरण जैसे कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि निगरानी कैमरों की संख्या को स्वीकृत डिजाइन के अनुसार इसी माह पूरा किया जा रहा है। इसके बाद बकास अपनी अंतिम रिपोर्ट डीजीसीए को सौंपेगा, जिससे लाइसेंस जारी होने का रास्ता साफ होगा।
अधिकारियों के अनुसार, एयरोड्रम लाइसेंस मिलते ही एयरपोर्ट के उद्घाटन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। संभावना है कि जनवरी के अंत या फरवरी की शुरुआत में उद्घाटन के साथ ही उड़ानों का संचालन भी शुरू हो सकता है। इसके लिए दो निजी एयरलाइंस ने कई शहरों के लिए उड़ान संचालन की अनुमति हेतु डीजीसीए में आवेदन कर दिया है। लाइसेंस जारी होते ही इन प्रस्तावित उड़ानों को भी शीघ्र स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
एयरपोर्ट के शुरू होने से पहले ग्रेटर नोएडा में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। जेवर एयरपोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी के लिए ग्रेटर नोएडा से 15 इलेक्ट्रिक बसें चलाने का प्रस्ताव है, जिनके लिए चार प्रमुख रूट तय किए गए हैं। इन रूटों पर यात्रियों की उपलब्धता और संचालन की व्यवहारिकता को लेकर सर्वे कराया जा रहा है। इससे न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या को भी नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।