Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
ग्रेटर नोएडा पुष्प प्रदर्शनी में सेंट्रल वर्ज, ग्रीन बेल्ट और गोलचक्करों की होगी खास भागीदारी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा 27 और 28 फरवरी तथा 01 मार्च 2025 को प्रस्तावित पुष्प प्रदर्शनी को इस बार और भव्य रूप दिया जा रहा है।
- sakshi choudhary
- 31 Dec, 2025
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा 27 और 28 फरवरी तथा 01 मार्च 2025 को प्रस्तावित पुष्प प्रदर्शनी को इस बार और भव्य रूप दिया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में ग्रेटर नोएडा के सेंट्रल वर्ज, ग्रीन बेल्ट और गोलचक्करों की भी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई है। प्रतियोगिता के प्रतिभागी के रूप में ये सभी शामिल होंगे और क्यारियां बनाकर थीम फ्लावर कैलेेंडुला का आकर्षक प्रदर्शन करेंगे। सबसे सुंदर और प्रभावशाली प्रस्तुतिकरण करने वाले प्रतिभागी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर आयोजित हो रही इस तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी की तैयारियों में उद्यान विभाग तेजी से जुटा हुआ है। इस संबंध में मंगलवार को प्राधिकरण के प्रधान महाप्रबंधक संदीप चंद्रा ने उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी सेंट्रल वर्ज, ग्रीन बेल्ट और गोलचक्करों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्राधिकरण का उद्देश्य इस बार की प्रदर्शनी को पहले से अधिक व्यापक और आकर्षक बनाना है।
संदीप चंद्रा ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में कुल 29 सेंट्रल वर्ज, 45 ग्रीन बेल्ट और 41 गोलचक्करों को एडॉप्शन पर देकर विकसित कराया गया है। इन सभी को पुष्प प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। बैठक में डीजीएम उद्यान एसके जैन, उपनिदेशक नथोली सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक अजित भाई पटेल, राकेश बाबू, राम कुमार, सहायक निदेशक बुद्ध विलास, प्रबंधक प्रशांत समाधिया और मिथलेश कुमार मौजूद रहे।