Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में भारतीय फ्रेंड्स क्लब ने जरूरतमंदों को कंबल और गर्म जुराबें वितरित कीं

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में कड़ाके की ठंड के बीच सामाजिक दायित्व निभाते हुए भारतीय फ्रेंड्स क्लब द्वारा कंबल एवं गर्म जुराब वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में कड़ाके की ठंड के बीच सामाजिक दायित्व निभाते हुए भारतीय फ्रेंड्स क्लब द्वारा कंबल एवं गर्म जुराब वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा अभियान का उद्देश्य ठंड से प्रभावित जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाना रहा। कार्यक्रम गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के पास स्थित स्लम बस्ती में संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोगों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सामग्री वितरित की गई।


इस अवसर पर अभिषेक शर्मा, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्ध नगर तथा अर्पित तिवारी, मंडल अध्यक्ष की उपस्थिति रही। भारतीय फ्रेंड्स क्लब की ओर से अध्यक्ष ओमप्रकाश गोयल, संरक्षक गिरीश गुप्ता, सचिव मुकेश गोयल, कोषाध्यक्ष राजेश माथुर, उपाध्यक्ष गौरव बंसल और आकाश गर्ग सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए।

इसके अलावा आर.वी. त्यागी, बी.के. शर्मा, बंटी अग्रवाल, नीरज सिंह, अशोक गुप्ता और अनुज सिंघल सहित अन्य सदस्यों ने भी सेवा कार्य में सहयोग किया। क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के सेवा अभियान आगे भी विभिन्न क्षेत्रों में जारी रहेंगे, ताकि ठंड के मौसम में अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *