Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

चौगानपुर में स्वतंत्रता सेनानी पीतम सिंह स्मृति स्थल बचाने को 5 जनवरी की पंचायत, दादरी में हुई अहम बैठक

ग्राम चौगानपुर में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय पीतम सिंह की स्मृति स्थल को बचाने के लिए 5 जनवरी को प्रस्तावित पंचायत को सफल बनाने हेतु दादरी स्थित सौरभ कॉम्प्लेक्स कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
top-news

ग्राम चौगानपुर में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय पीतम सिंह की स्मृति स्थल को बचाने के लिए 5 जनवरी को प्रस्तावित पंचायत को सफल बनाने हेतु दादरी स्थित सौरभ कॉम्प्लेक्स कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मास्टर मनमिंदर भाटी राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर जनपद स्वाधीनता संग्राम और क्रांतिकारी गतिविधियों की ऐतिहासिक भूमि रही है। वर्ष 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में जनपद के 80 से अधिक क्रांतिकारियों को अंग्रेजों द्वारा बुलंदशहर के काले-आम चौराहे पर फांसी दी गई थी, वहीं राष्ट्रीय स्वाधीनता आंदोलन में भी सैकड़ों सेनानियों ने योगदान दिया, जिनमें चौगानपुर निवासी क्रांतिकारी पीतम सिंह का नाम प्रमुख है।


उन्होंने बताया कि पीतम सिंह के अविस्मरणीय योगदान को देखते हुए उनके परिजनों ने वर्ष 1983 में अपनी निजी पैतृक भूमि, खसरा संख्या 126 में लगभग 400 मीटर क्षेत्र में उनकी पुण्य स्मृति, समाधि और बाबा भैरो नाथ स्थल का निर्माण कराया था। जिला अध्यक्ष अक्षय मुखिया ने कहा कि आसपास की भूमि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहित कर बिल्डर परियोजना को आवंटित कर दी गई है। प्राधिकरण ने स्मृति स्थल के 400 मीटर क्षेत्र में से लगभग 90 मीटर भूमि लीज बैक करने का प्रस्ताव भी प्रभावित परिवार को दिया है।

अधिवक्ता दिनेश भाटी राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता संघ ने जानकारी दी कि स्वतंत्रता सेनानी के परिवार ने इस मामले में माननीय इलाहाबाद हाईकोर्ट में सिविल याचिका भी दायर की है। इसके बावजूद बिल्डर द्वारा स्मृति स्थल पर अवैध कब्जा करने और उसे ध्वस्त करने की मंशा सामने आ रही है। बैठक में सभी वक्ताओं ने स्मृति स्थल की सुरक्षा, संरक्षण और संवर्धन के लिए वैधानिक उपायों पर जोर दिया। निर्णय लिया गया कि 5 जनवरी को स्मृति स्थल पर पंचायत आयोजित की जाएगी और यदि समाधान नहीं निकला तो पंचायत बड़ा निर्णय लेगी। बैठक में बिजेंदर भाटी, अजब सिंह भाटी, विक्रांत भाटी, विकास कलशन, कादिर मेवाती, प्रवीण प्रधान, प्रदीप भाटी, पवन भाटी सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।