Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

₹25, 000 में शुरू करें प्रिंटिंग बिजनेस: ग्रेटर नोएडा के युवाओं के लिए कम निवेश में स्वरोजगार का मौका

ग्रेटर नोएडा के युवाओं के लिए कम पूंजी में स्वरोजगार शुरू करने का एक नया अवसर सामने आया है.
top-news

ग्रेटर नोएडा के युवाओं के लिए कम पूंजी में स्वरोजगार शुरू करने का एक नया अवसर सामने आया है. बढ़ती बेरोजगारी और महंगे स्टार्टअप मॉडल के बीच इंप्रेशन मशीन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड मात्र ₹25,000 में प्रिंटिंग से जुड़ा बिजनेस शुरू करने का मौका दे रही है. इस पहल के तहत युवा टी-शर्ट, कुशन, पिलो कवर और मेटल शीट जैसी वस्तुओं की प्रिंटिंग कर सकते हैं, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर अपनी आय का स्थायी स्रोत तैयार कर सकें.


कंपनी की ओर से शुरुआती सेटअप में हीट प्रेस मशीन और प्रिंटर उपलब्ध कराया जाता है, जिसके लिए ज्यादा जगह या भारी इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत नहीं होती. यही वजह है कि ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों के युवा इस स्टार्टअप को आसानी से शुरू कर सकते हैं. शुरुआत मैनुअल मशीन से कराई जाती है ताकि काम को अच्छी तरह समझा जा सके, वहीं अनुभव और काम बढ़ने पर ऑटोमेटिक मशीन का विकल्प भी मौजूद है, जिस पर करीब 1 लाख रुपये का निवेश आता है.

इंप्रेशन मशीन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सिर्फ मशीन उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को पूरी ट्रेनिंग भी देती है. ट्रेनिंग में मशीन ऑपरेशन, प्रिंट क्वालिटी मेंटेन करना और काम प्राप्त करने के तरीके सिखाए जाते हैं. कंपनी की फैक्ट्री नोएडा के सेक्टर-10 में स्थित है, जहां इच्छुक युवक-युवतियां व्यावहारिक प्रशिक्षण लेकर इस बिजनेस की बारीकियों को समझ सकते हैं और स्वरोजगार की दिशा में मजबूत कदम उठा सकते हैं.