Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

सेक्टर डेल्टा-2 में सीवर ओवरफ्लो से हालात खराब, आरडब्ल्यूए ने प्राधिकरण को आंदोलन की चेतावनी

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-2 में पिछले छह महीनों से जारी सीवर ओवरफ्लो की समस्या ने गंभीर रूप ले लिया
top-news

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-2 में पिछले छह महीनों से जारी सीवर ओवरफ्लो की समस्या ने गंभीर रूप ले लिया है। क्षेत्र में जगह-जगह गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे तेज दुर्गंध फैल रही है और स्थानीय निवासियों का सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है। आरडब्ल्यूए का कहना है कि यह स्थिति स्वच्छ जल और स्वच्छ वातावरण जैसे मौलिक अधिकारों का सीधा उल्लंघन है।


आरडब्ल्यूए महासचिव आलोक नागर ने बताया कि सीवर के दूषित पानी से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के स्वास्थ्य पर सीधा खतरा मंडरा रहा है। बार-बार शिकायतों के बावजूद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा अब तक कोई स्थायी और प्रभावी समाधान नहीं किया गया, जिससे लोगों में गहरा आक्रोश है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अस्थायी मरम्मत से समस्या बार-बार लौट रही है।

आरडब्ल्यूए ने चेतावनी दी है कि यदि सीवर समस्या का स्थायी समाधान, स्वच्छ जलापूर्ति की व्यवस्था और शिकायत निस्तारण के लिए जवाबदेह तंत्र तुरंत लागू नहीं किया गया, तो प्राधिकरण के खिलाफ बड़ा जन-आंदोलन शुरू किया जाएगा। आरडब्ल्यूए का स्पष्ट कहना है कि अब धैर्य की सीमा समाप्त हो चुकी है और आंदोलन की स्थिति में उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों की जिम्मेदारी पूरी तरह प्राधिकरण की होगी।