Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida: कासना से सिरसा के बीच सड़क होगी चौड़ी, ईस्टर्न पेरिफेरल से कनेक्टिविटी होगी आसान

ग्रेटर नोएडा में कासना से सिरसा के बीच सड़क को चौड़ा करने का फैसला लिया गया है।
top-news

ग्रेटर नोएडा में कासना से सिरसा के बीच सड़क को चौड़ा करने का फैसला लिया गया है। यह सड़क ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के 130 मीटर रोड से सीधी कनेक्टिविटी में बाधा बन रही थी। अब प्राधिकरण द्वारा इस मार्ग को चार लेन तक विकसित किया जाएगा। सड़क चौड़ीकरण का कार्य मार्च महीने से शुरू होने की संभावना है, जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।


प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में कासना से सिरसा के बीच सड़क संकरी और जर्जर हालत में है, जिसके कारण स्थानीय लोगों और रोजाना आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर सड़क चौड़ीकरण के साथ-साथ इसकी री-सर्फेसिंग भी कराई जाएगी, ताकि यातायात सुगम और सुरक्षित बन सके।

सड़क के चौड़ा होने के बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट और ग्रेटर नोएडा से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इसके साथ ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंच भी आसान हो जाएगी। प्राधिकरण का मानना है कि इस परियोजना से न केवल यातायात का दबाव कम होगा बल्कि क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।