Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

ग्रेटर नोएडा में पेयजल को लेकर फैली अफवाहें, प्राधिकरण ने बताया तथ्यहीन

ग्रेटर नोएडा में पिछले कुछ दिनों से पेयजल आपूर्ति को लेकर अफवाहों का दौर तेज हो गया था
top-news

ग्रेटर नोएडा में पिछले कुछ दिनों से पेयजल आपूर्ति को लेकर अफवाहों का दौर तेज हो गया था, जिसमें यह दावा किया जा रहा था कि घरों में सप्लाई हो रहे पानी में सीवर का पानी मिल रहा है। इस मामले पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि अब तक की गई जांच में ऐसे किसी भी आरोप की पुष्टि नहीं हुई है और ये बातें पूरी तरह तथ्यहीन हैं।


प्राधिकरण द्वारा गठित जल विभाग और सीवर विभाग की संयुक्त टीमों ने विभिन्न सेक्टरों और आवासीय क्षेत्रों में पानी की गुणवत्ता की जांच की। अधिकारियों के अनुसार, सभी सैंपल रिपोर्ट सामान्य पाई गई हैं और कहीं भी पेयजल व सीवर के मिक्स होने के प्रमाण नहीं मिले हैं। प्राधिकरण ने यह भी बताया कि पेयजल आपूर्ति प्रणाली पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी संभावित समस्या को समय रहते रोका जा सके।

हालांकि, कुछ स्थानों पर सीवर ओवरफ्लो की मामूली घटनाएं सामने आई थीं, जिन्हें संबंधित विभाग ने तुरंत ठीक कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इन घटनाओं का पेयजल आपूर्ति से कोई सीधा संबंध नहीं है। प्राधिकरण ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की स्थिति में सीधे संबंधित विभाग से संपर्क करें, ताकि त्वरित समाधान किया जा सके।