Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

क्यूब रूट फाउंडेशन की पहल से नगला चमरू में जरूरतमंदों को कंबल वितरण

क्यूब रूट फाउंडेशन के सहयोग से लुहारली स्थित टोल प्लाज़ा के तत्वावधान में टोल के समीप ग्राम नगला चमरू में सामाजिक उत्थान एवं कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
top-news

क्यूब रूट फाउंडेशन के सहयोग से लुहारली स्थित टोल प्लाज़ा के तत्वावधान में टोल के समीप ग्राम नगला चमरू में सामाजिक उत्थान एवं कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत शीतकाल को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कंबल वितरित किए गए। कुल 60 कंबलों का वितरण कर ग्रामीणों को ठंड से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सर्दी के मौसम में असहाय और कमजोर वर्ग के लोगों को सहयोग प्रदान करना रहा। टोल प्लाज़ा प्रशासन और क्यूब रूट फाउंडेशन की इस संयुक्त पहल में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कंबल प्राप्त करने के बाद लाभार्थियों के चेहरों पर संतोष और खुशी स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

आयोजकों ने बताया कि समाज के कमजोर वर्ग की सहायता करना उनकी प्राथमिकता है और भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर जारी रखे जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान ग्राम के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ टोल प्लाज़ा के कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस सामाजिक पहल की ग्रामीणों ने सराहना की और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।