Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
ग्रेटर नोएडा में जल गुणवत्ता जांच अभियान जारी, दूसरे दिन 22 से अधिक स्थानों पर सैंपलिंग
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा पूरे शहर में water quality monitoring के तहत रैंडम जल जांच अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा।
- sakshi choudhary
- 10 Jan, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा पूरे शहर में water quality monitoring के तहत रैंडम जल जांच अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। आठ टीमों ने अल्फा-1, अल्फा-2, बीटा-1, बीटा-2, नॉलेज पार्क-1, 2 और 3, जू-1, म्यू-वन, ईकोटेक-1, 6, 7, 8, टेकजोन-4, सेक्टर-10 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आवासीय सोसायटियों सहित 22 से अधिक स्थानों पर जांच की। सभी स्थानों से प्राप्त रिपोर्ट संतोषजनक पाई गई। यह अभियान 12 जनवरी तक जारी रहेगा।
जांच टीमों ने टीडीएस मीटर, पीएच और क्लोरीन किट जैसे आधुनिक testing equipment के माध्यम से पानी के सैंपल की जांच की। टीमों ने निवासियों और आरडब्ल्यूए से सीधे संपर्क कर feedback लिया और गुणवत्ता को लेकर लिखित बयान भी दर्ज किए। इस दौरान 100 से अधिक घरों में water supply standards के अनुरूप जांच की गई। इसके अलावा, श्रीराम इंस्टीट्यूट फॉर इंडस्ट्रियल रिसर्च लैब की दो स्वतंत्र टीमों द्वारा भी रैंडम सैंपलिंग की जा रही है।
प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर वर्क सर्किल वाइज गठित टीमों ने जलापूर्ति लाइनों, सीवर चोकिंग, ओवरफ्लो और ड्रेन-सीवर-पानी कनेक्शन प्वाइंट्स की गहन जांच की। यूजीआर और पंपिंग स्टेशनों से भी सैंपल लिए गए। एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण clean water supply के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी क्षेत्र में दूषित पानी की सूचना मिलने पर नागरिक वरिष्ठ प्रबंधक जल (9205691408) या प्रबंधक जल (8937024017) से संपर्क कर सकते हैं।