Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Delhi Weather Update: 15 साल का टूटा ठंड का रिकॉर्ड, कोहरा और cold wave से बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड ने 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
top-news

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड ने 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 15 वर्षों में 10 जनवरी का सबसे कम तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार यह सामान्य से करीब 2.7 डिग्री कम रहा। सुबह के समय कोहरा और धुंध छाई रही, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई। हालांकि दोपहर में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन ठंड का असर पूरे दिन बना रहा।


मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पालम, लोधी रोड, आया नगर और रिज जैसे इलाकों में भी न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। पालम में सुबह विजिबिलिटी 50 मीटर तक गिर गई थी, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। हवा की रफ्तार 5 से 7 किलोमीटर प्रति घंटे रही और आर्द्रता का स्तर भी अधिक दर्ज किया गया। Safdarjung स्टेशन पर भी सुबह के समय low visibility देखी गई, जो धीरे-धीरे बेहतर हुई।

रविवार के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि दिल्ली के कई इलाकों में cold wave जैसी स्थिति बनी रहेगी और सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि दिन में सर्द हवाएं चलेंगी। Forecast के अनुसार 12 से 16 जनवरी तक ठंड का प्रकोप जारी रहेगा और कुछ दिनों तक fog और chilly winds लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं।