Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
Gautam Buddha Nagar: सेंट्रल नोएडा जोन में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को पुलिस–RWA बैठक, CCTV और Night Patrolling पर जोर
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा नागरिकों की सुरक्षा को प्रभावी करने के उद्देश्य से सेंट्रल नोएडा जोन में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया।
- sakshi choudhary
- 11 Jan, 2026
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा नागरिकों की सुरक्षा को प्रभावी करने के उद्देश्य से सेंट्रल नोएडा जोन में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह बैठक पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में आयोजित हुई, जिसमें स्थानीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और Community Policing को मजबूत करने पर विशेष चर्चा की गई।
गोष्ठी की अध्यक्षता पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने की। इस दौरान अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा संतोष कुमार, एसीपी-2 दीक्षा सिंह, एसीपी-3 राजीव कुमार गुप्ता तथा संबंधित थाना प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में सेंट्रल नोएडा जोन के अंतर्गत आने वाले RWA और AOA के अध्यक्ष व सदस्य शामिल हुए। पुलिस अधिकारियों ने सोसाइटी और सेक्टर स्तर पर Security Management को मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में सभी सोसाइटी में CCTV Monitoring की नियमित समीक्षा, संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना, Night Patrolling, Visitor Entry Register, ID Card Verification और Emergency Response पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने RWA और AOA सदस्यों से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए पुलिस का सहयोग करने और Safe City Initiative के तहत आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।