Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
Cyber Crime Police Action: Share Market Investment Fraud में 12 Crore की ठगी करने वाला आरोपी Hyderabad से गिरफ्तार
गौतमबुद्धनगर साइबर क्राइम पुलिस ने share market investment fraud के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए 12 करोड़ रुपये की cyber fraud में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
- sakshi choudhary
- 17 Jan, 2026
गौतमबुद्धनगर साइबर क्राइम पुलिस ने share market investment fraud के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए 12 करोड़ रुपये की cyber fraud में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर हैदराबाद, तेलंगाना से राजकुमार कुमावत नामक अभियुक्त को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, ठगों ने WhatsApp और Telegram के जरिए लिंक भेजकर पीड़ित को एक investment group में जोड़ा और high return का झांसा देकर करोड़ों की ठगी की।
मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित ने 3 दिसंबर 2025 को साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि आरोपियों ने शेयर मार्केट में निवेश पर 35 करोड़ रुपये तक के मुनाफे का लालच दिखाकर 12 करोड़ रुपये की ठगी की। जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध बैंक खातों को तुरंत freeze कराया, जिससे आगे के financial transactions रोके जा सके। यह मामला online investment scam और digital fraud के बढ़ते खतरे को दर्शाता है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मून ब्लॉसम नाम की एक फर्जी कंपनी बनाकर cyber scam को अंजाम दिया। इस कंपनी के जरिए करीब 1.22 करोड़ रुपये हासिल किए गए, जिन्हें आपस में बांट लिया गया। एनसीआरपी पोर्टल पर इस नेटवर्क से जुड़े खातों को लेकर तमिलनाडु और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों में शिकायतें दर्ज पाई गई हैं। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह से जुड़े कई अन्य आरोपियों के खिलाफ पहले ही कार्रवाई हो चुकी है और बाकी की तलाश जारी है।