Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida Liquor Overpricing Case: आबकारी अधिकारी निलंबित, मंत्री नितिन अग्रवाल का सख्त एक्शन

ग्रेटर नोएडा में शराब की दुकानों पर overpricing के गंभीर मामले सामने आने के बाद प्रदेश के आबकारी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
top-news

ग्रेटर नोएडा में शराब की दुकानों पर overpricing के गंभीर मामले सामने आने के बाद प्रदेश के आबकारी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। यह कार्रवाई लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर की गई, जिनमें उपभोक्ताओं से निर्धारित दर से अधिक मूल्य वसूले जाने की बात सामने आई थी।


मामले की जांच तत्कालीन उप आबकारी आयुक्त मेरठ प्रभार राकेश कुमार सिंह द्वारा कराई गई थी। जांच में 23 दिसंबर 2024 को 9 दुकानों और 20 जनवरी 2025 को 16 दुकानों पर over rate liquor sale की पुष्टि हुई। कुल 25 दुकानों में अनियमितता पाए जाने के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी गई। जांच रिपोर्ट में प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही और प्रभावी नियंत्रण की कमी को भी उजागर किया गया, जिसके बाद मंत्री ने कड़ा रुख अपनाया।

इसके अलावा जिले में कंटेनर में शराब की दुकानों के संचालन, सड़क किनारे और रिहायशी इलाकों के पास लाइसेंस जारी करने, तथा मंदिरों के समीप दुकानों के खुलने को लेकर भी पहले से विवाद चल रहा था। कई मामलों में दुकानें स्वीकृत स्थान से अलग जगह पर संचालित पाई गईं। कार्रवाई के बाद आबकारी विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। मंत्री नितिन अग्रवाल ने स्पष्ट कहा है कि corruption, overpricing या किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।