Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida KP-5 Tusiyana में Street Lights बंद, NPCL से बिजली कनेक्शन में देरी पर बढ़ी सुरक्षा चिंता

ग्रेटर नोएडा के केपी-5, तुसियाना क्षेत्र में स्थापित स्ट्रीट लाइटें बिजली कनेक्शन न मिलने के कारण पिछले कई दिनों से बंद पड़ी हैं।
top-news

ग्रेटर नोएडा के केपी-5, तुसियाना क्षेत्र में स्थापित स्ट्रीट लाइटें बिजली कनेक्शन न मिलने के कारण पिछले कई दिनों से बंद पड़ी हैं। क्षेत्र के निवासियों के अनुसार 19 दिसंबर 2025 को स्ट्रीट लाइट के पोल और लाइटें तो लगा दी गई थीं, लेकिन अब तक नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (NPCL) की ओर से विद्युत कनेक्शन उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसके चलते पूरी कॉलोनी रात के समय अंधेरे में डूबी रहती है।


स्थानीय निवासियों ने इस संबंध में ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) के अधिकारियों से संपर्क किया, जहां से बताया गया कि उनके स्तर पर आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा चुकी हैं और मौजूदा देरी NPCL स्तर पर हो रही है। Residents का कहना है कि street light connectivity न होने से public safety पर सीधा असर पड़ रहा है और यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है।

अंधेरे के कारण महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई जा रही है। क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने NPCL से मांग की है कि इस issue को प्राथमिकता पर लेते हुए जल्द से जल्द बिजली कनेक्शन दिया जाए ताकि street lights operational हो सकें और इलाके में law and order तथा safety सुनिश्चित की जा सके।