Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का रोड सेफ्टी अभियान पूरा, सड़कों पर सुरक्षा कार्य जारी रहेंगे

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा चलाया गया तीन दिवसीय रोड सेफ्टी अभियान बुधवार को औपचारिक रूप से पूरा हो गया।
top-news

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा चलाया गया तीन दिवसीय रोड सेफ्टी अभियान बुधवार को औपचारिक रूप से पूरा हो गया। इस अभियान के तहत शहर की आठों वर्क सर्किल टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण कर कुल 16 संवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया। इन जगहों पर road safety को ध्यान में रखते हुए पैच वर्क, लेन मार्किंग, रंबल स्ट्रिप और रिफ्लेक्टर लगाने जैसे कार्य किए गए। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अभियान समाप्त होने के बाद भी सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्य लगातार जारी रहेंगे।


यह अभियान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के CEO एनजी रवि कुमार के निर्देश पर चलाया गया, जिसका उद्देश्य traffic movement को सुरक्षित और सुगम बनाना था। महाप्रबंधक एके सिंह के नेतृत्व में परियोजना विभाग की टीमों ने ब्लैक स्पॉट और accident prone areas को चिन्हित कर सुरक्षा उपायों को मजबूत किया। तीसरे दिन भी सभी टीमों ने सक्रिय रूप से काम किया और कई स्थानों पर lighting, cats eye और reflector जैसी सुविधाएं बढ़ाई गईं। एके सिंह ने स्वयं 130 मीटर सड़क का निरीक्षण कर आवश्यक सुधारों के निर्देश दिए।

महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि नेफोवा की ओर से भी ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कुछ road safety spots चिन्हित किए गए हैं, जहां जल्द सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा प्राधिकरण की प्राथमिकता है और यह कार्य future planning का हिस्सा बना रहेगा। साथ ही, ग्रेटर नोएडा के नागरिकों से अपील की गई है कि यदि किसी क्षेत्र में दुर्घटना संभावित स्थान दिखाई दे तो संबंधित वर्क सर्किल प्रभारी को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।