Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी
● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती
● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था
● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त
● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री
● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी
● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें
● ग्रेटर नोएडा वेस्ट: भारी बारिश से श्री राधा स्काई गार्डन के पास लंदन मार्ट की बाउंड्री वॉल गिरी, सड़क भी धंसी
● पेट्रोल ₹102 नहीं, ₹82 लीटर होना चाहिए: अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला
UP RERA Training Program: रियल एस्टेट सेक्टर की साख प्रमोटर, एजेंट और रेरा के समन्वय से मजबूत – भूसरेड्डी
उत्तर प्रदेश भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (UP RERA) द्वारा रियल एस्टेट एजेंटों को अधिक professional, accountable और skilled बनाने के उद्देश्य से 30वें Real Estate Agent Training Program की शुरुआत ग्रेटर नोएडा स्थित NIET परिसर में की गई।
- sakshi choudhary
- 22 Jan, 2026
उत्तर प्रदेश भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (UP RERA) द्वारा रियल एस्टेट एजेंटों को अधिक professional, accountable और skilled बनाने के उद्देश्य से 30वें Real Estate Agent Training Program की शुरुआत ग्रेटर नोएडा स्थित NIET परिसर में की गई। यह चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कुल 58 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर UP RERA के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने कहा कि Real Estate sector की मजबूती और credibility तीन अहम स्तंभों प्रमोटर, रियल एस्टेट एजेंट और RERA पर आधारित है। इन तीनों के बीच बेहतर coordination से ही transparency बढ़ेगी और home buyers के हितों की प्रभावी सुरक्षा संभव होगी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण और certification की यह पहल प्रदेश के रियल एस्टेट बाजार को अधिक structured और trustworthy बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
भूसरेड्डी ने प्रशिक्षणार्थियों से अपार्टमेंट ओनरशिप अधिनियम, संविदा अधिनियम और संपत्ति अंतरण अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण कानूनों का गहन अध्ययन करने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि रियल एस्टेट एजेंटों को केवल authentic project information ही उपभोक्ताओं को उपलब्ध करानी चाहिए, जिससे consumer trust बना रहे और sector में long-term growth सुनिश्चित हो सके।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *