Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी
● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती
● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था
● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त
● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री
● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी
● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें
● ग्रेटर नोएडा वेस्ट: भारी बारिश से श्री राधा स्काई गार्डन के पास लंदन मार्ट की बाउंड्री वॉल गिरी, सड़क भी धंसी
● पेट्रोल ₹102 नहीं, ₹82 लीटर होना चाहिए: अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला
Greater Noida Housing Scheme: ओमिक्रॉन-1A में बने 2BHK फ्लैटों की नई योजना 28 जनवरी को होगी लॉन्च
ग्रेटर नोएडा में अपना घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है।
- sakshi choudhary
- 23 Jan, 2026
ग्रेटर नोएडा में अपना घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। Greater Noida Authority सेक्टर ओमिक्रॉन-1A में बने रेडी-टू-मूव 2BHK फ्लैटों की नई housing scheme 28 जनवरी 2026 को लॉन्च करने जा रहा है। इस योजना के तहत कुल 90 फ्लैट ई-नीलामी (e-auction) के माध्यम से आवंटित किए जाएंगे। फ्लैटों का रिजर्व प्राइस 73.23 लाख रुपये से 74.35 लाख रुपये के बीच रखा गया है, और highest bid लगाने वाले आवेदक को फ्लैट आवंटित किया जाएगा।
प्राधिकरण के अनुसार ये फ्लैट 83.38 वर्ग मीटर कार्पेट एरिया और 104.70 वर्ग मीटर सुपर एरिया वाले हैं, जो आई ब्लॉक में 01 से 15वीं मंजिल तक स्थित हैं। योजना में पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 फरवरी 2026 है, जबकि प्रोसेसिंग फीस 20 फरवरी और दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी तय की गई है। आवेदन ऑनलाइन [https://gnida.etender.sbi](https://gnida.etender.sbi) के जरिए किया जा सकेगा, वहीं योजना से जुड़ा brochure ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट [www.greaternoidaauthority.in](http://www.greaternoidaauthority.in) पर उपलब्ध होगा।
Greater Noida Authority के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ओमिक्रॉन-1A की location काफी prime है और 130 मीटर रोड से direct connectivity मिलती है। सभी फ्लैट पहले से बने हुए हैं, इसलिए allotment और lease deed की प्रक्रिया पूरी होते ही possession दिया जाएगा। इससे home buyers को rental burden से राहत मिलेगी। फ्लैट की कीमत का भुगतान one-time payment या installments में किया जा सकता है, हालांकि एकमुश्त भुगतान करने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *