Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
ग्रेटर नोएडा हॉस्टल में हादसा: शराब पीने पर फटकार के बाद बीटेक छात्र की मौत
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक सेकेंड ईयर बीटेक छात्र ने कथित तौर पर हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी।
- sakshi choudhary
- 24 Jan, 2026
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक सेकेंड ईयर बीटेक छात्र ने कथित तौर पर हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार देर रात की है। मृतक की पहचान झांसी जिले के रहने वाले उदित सोनी के रूप में हुई है। घटना के बाद छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उदित सोनी शुक्रवार रात अपने दो दोस्तों के साथ शराब पीकर हॉस्टल लौटा था। इसी दौरान हॉस्टल प्रबंधन ने उसके व्यवहार को लेकर उसे फटकार लगाई और पूरी घटना का एक वीडियो उसके पिता को भेज दिया। वीडियो देखने के बाद पिता ने फोन पर बेटे को डांटा और हॉस्टल से घर वापस लाने की बात कही। पुलिस का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम से छात्र मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया था।
पुलिस के अनुसार, मानसिक तनाव में आकर छात्र ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और Greater Noida Police द्वारा आगे की जांच जारी है।