Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
Delhi Weather Update: 24 घंटे में 19.8 mm बारिश, 27 जनवरी को Rain Alert, ठंड और हवा से Pollution में राहत
दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बीते 24 घंटे के भीतर राजधानी में 19.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो पिछले दो वर्षों में जनवरी महीने की सबसे अधिक बारिश मानी जा रही है
- sakshi choudhary
- 24 Jan, 2026
दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बीते 24 घंटे के भीतर राजधानी में 19.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो पिछले दो वर्षों में जनवरी महीने की सबसे अधिक बारिश मानी जा रही है। Western Disturbance के असर से सुबह कोहरा और धुंध देखने को मिली, जबकि तेज ठंडी हवाओं के कारण लोगों को दिनभर ठिठुरन का सामना करना पड़ा। दोपहर में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम होते-होते गलन फिर बढ़ गई। मौसम विभाग ने 27 जनवरी के लिए Rain Yellow Alert जारी किया है, जिससे आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना जताई जा रही है।
शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया। रिज क्षेत्र में पारा 6.6 डिग्री, आया नगर में 6 डिग्री और लोधी रोड व पालम में 6.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ठंडी हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से लगभग 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। मौसम में इस बदलाव का असर राजधानी के Air Quality Index पर भी साफ दिखाई दिया।
बारिश और तेज हवाओं के चलते दिल्ली में इस सीजन की सबसे साफ हवा दर्ज की गई और AQI 192 के साथ मध्यम श्रेणी में पहुंच गया। यह शुक्रवार की तुलना में करीब 90 अंकों की गिरावट है। एनसीआर में गुरुग्राम की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही, जहां AQI 225 दर्ज हुआ। फरीदाबाद में 206, गाजियाबाद में 203 और नोएडा में 184 AQI रिकॉर्ड किया गया, जबकि ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे साफ रही। CPCB के अनुसार, सोमवार को एक बार फिर Air Pollution के खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका जताई गई है।