Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
Assotech Windsor Court Noida में वसंत पंचमी उत्सव, भक्ति और सामाजिक एकता का सुंदर संगम
नोएडा स्थित Assotech Windsor Court के निवासियों ने वसंत पंचमी का पर्व बड़े हर्ष, उत्साह और सांस्कृतिक भावना के साथ मनाया।
- sakshi choudhary
- 25 Jan, 2026
नोएडा स्थित Assotech Windsor Court के निवासियों ने वसंत पंचमी का पर्व बड़े हर्ष, उत्साह और सांस्कृतिक भावना के साथ मनाया। इस पूरे social event का आयोजन और प्रबंधन सोसायटी की महिलाओं द्वारा किया गया, जिन्होंने समर्पण, सहयोग और टीमवर्क के साथ सभी व्यवस्थाएं संभालीं। 23 जनवरी को सुबह 11 बजे सोसायटी मंदिर में माँ सरस्वती की विधिवत मूर्ति स्थापना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मंदिर और अन्य देवी-देवताओं को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया, जिससे पूरे परिसर में भक्तिमय और शांत वातावरण बना रहा।
मूर्ति स्थापना के बाद दोपहर में सोसायटी के मुख्य द्वार पर खिचड़ी भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में residents ने भाग लिया। इस सामूहिक प्रसाद वितरण ने community bonding और आपसी सौहार्द को और मजबूत किया। शाम 6:30 बजे विशेष संध्या आरती का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं सहित सभी निवासियों ने पूरे मन और श्रद्धा के साथ सहभागिता की। पूजा में उपयोग की गई मूर्ति eco-friendly थी, जो पानी में स्वतः विलीन हो जाती है, जिससे यह आयोजन पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भी संदेश देता है।
24 जनवरी को सोसायटी मंदिर परिसर में ही माँ सरस्वती के विसर्जन की विधियां पूरी की गईं। इस अवसर पर सभी भक्तों के लिए बूंदी, बेर, मिश्री और कंद का पारंपरिक प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान ज्ञान, कला और समृद्धि की देवी माँ सरस्वती के प्रति आस्था और सांस्कृतिक मूल्यों की झलक साफ दिखाई दी। Assotech Windsor Court का यह आयोजन एक सफल residential society celebration के रूप में यादगार बन गया।