Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ख़बर का असर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अवैध कालोनियों की सीवर लाइन पर चला बुलडोजर
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की OTS Scheme 2026 लागू, फ्लैट आवंटियों को ब्याज और पेनल्टी में बड़ी राहत
● CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर याचिका को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी
● गौतमबुद्ध नगर में भीषण गर्मी के चलते 12वीं तक के स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश
● ग्रेटर नोएडा: खाना बनाते समय लगी चिंगारी से 30 झुग्गियां जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे में पाया काबू
● Heatwave Alert: गर्मी बना रही मानसिक रोगी, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
● गौतमबुद्धनगर पुलिस की बड़ी अपील, ईद पर अफवाहों से रहें सावधान, शांति बनाए रखें
● सादोपुर की झाल में Global Institute of Vocational and Technology का उद्घाटन, क्षेत्रीय युवाओं को मिलेगा कंप्यूटर शिक्षा का नया मंच
● यूपी के अलीगढ़ में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी के बाद खेत में उतारा गया जहाज
● Noida SSC Scam: परीक्षा पास कराने के नाम पर करोड़ों की ठगी, 7 आरोपी गिरफ्तार
Yamuna Expressway Medical Devices Park में Shukra Pharmaceuticals को 10 एकड़ भूमि, ₹587 करोड़ का MedTech Investment
माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और Invest UP की पहल पर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा मेडिकल डिवाइसेज पार्क के अंतर्गत Shukra Pharmaceuticals Limited को 10 एकड़ भूमि का Letter of Intent प्रदान किया गया।
- sakshi choudhary
- 27 Jan, 2026
माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और Invest UP की पहल पर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा मेडिकल डिवाइसेज पार्क के अंतर्गत Shukra Pharmaceuticals Limited को 10 एकड़ भूमि का Letter of Intent प्रदान किया गया। इस अवसर पर यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह, एसीईओ शैलेंद्र भाटिया तथा कंपनी की ओर से ग्रुप CEO एवं Global Head डॉ. मिनाक्षी लाटे, COO गौरव शोकीन, उपाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा और Business Unit Head कामिनी भारती उपस्थित रहीं। यह परियोजना उत्तर प्रदेश को Medical Technology और Healthcare Manufacturing के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
मेडिकल डिवाइसेज पार्क में स्थापित होने वाली यह अत्याधुनिक सुविधा विश्वस्तरीय जीवनरक्षक चिकित्सा तकनीकों का निर्माण करेगी। यहां BNCT Therapy जैसी उन्नत Cancer Treatment Technology, Radiology और Imaging Equipment जैसे CT Scanner, MRI, PET Scan, X-Ray और Ultrasonography Machines का उत्पादन किया जाएगा। इसके साथ ही Anesthesia Systems, ICU और Operation Theatre के लिए Respiratory Care Solutions, Cardiac Implants जैसे Heart Valve, Stents, LVAD, Ventilator और Oxygen Concentrator भी विकसित किए जाएंगे। यह MedTech Manufacturing Hub भारत को Global Healthcare Innovation में अग्रणी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
परियोजना का एक प्रमुख आकर्षण Medical Robotic Systems होंगे, जिनमें Surgical Robots, Orthopedic, Dental और Neuro-Spine Robotic Systems शामिल हैं। साथ ही In Vitro Diagnostic Solutions, Point of Care Testing Devices, Advanced Analyzers और Medical Simulators भी विकसित किए जाएंगे। ₹587 करोड़ के Capex Investment से स्थापित होने वाली इस इकाई से 900 से अधिक प्रत्यक्ष और 2000 अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे। Local Manufacturing, Skill Development और Import Substitution के माध्यम से यह परियोजना आत्मनिर्भर भारत, Affordable Healthcare और Inclusive Growth के लक्ष्य को मजबूती प्रदान करेगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *