Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida News: Noida–Greater Noida के बीच नया Alternative Route जल्द, Hindon River Bridge से मिलेगी राहत

ग्रेटर नोएडा और नोएडा के बीच यात्रा को आसान बनाने के लिए एक नए alternative route को जल्द शुरू करने की तैयारी चल रही है। नॉलेज पार्क थ्री से नोएडा के सेक्टर 146-147 को जोड़ने वाला यह मार्ग हिंडन नदी पर बन रहे पुल के जरिए तैयार किया जा रहा है।
top-news

ग्रेटर नोएडा और नोएडा के बीच यात्रा को आसान बनाने के लिए एक नए alternative route को जल्द शुरू करने की तैयारी चल रही है। नॉलेज पार्क थ्री से नोएडा के सेक्टर 146-147 को जोड़ने वाला यह मार्ग हिंडन नदी पर बन रहे पुल के जरिए तैयार किया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने मंगलवार को एप्रोच रोड का निरीक्षण कर कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।


नोएडा–ग्रेटर नोएडा के बीच traffic pressure कम करने के उद्देश्य से इस परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है। ग्रेटर नोएडा की ओर लगभग एक किलोमीटर लंबी एप्रोच रोड का निर्माण किया जा रहा है, जिस पर करीब 25 करोड़ रुपये की लागत आ रही है। प्राधिकरण के अनुसार अब तक करीब 50 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य अगले छह महीनों में पूरा होने की उम्मीद है।


हिंडन नदी पर बन रहा पुल ब्रिज कार्पोरेशन की निगरानी में तैयार किया जा रहा है। उम्मीद है कि पुल और दोनों तरफ की एप्रोच रोड एक साथ पूरी हो जाएंगी, जिससे इस नए route को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके शुरू होने से Noida–Greater Noida commuters को बड़ी राहत मिलेगी और परी चौक पर traffic load भी कम होगा।