Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और UPSIDA में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 अधिकारियों का तबादला

उत्तर प्रदेश सरकार ने औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) और UPSIDA में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।
top-news

उत्तर प्रदेश सरकार ने औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) और UPSIDA में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। औद्योगिक विकास विभाग के अंतर्गत एक साथ 10 से अधिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। सरकार का मानना है कि इस कदम से Industrial Development, Infrastructure Projects और Investment Climate को मजबूती मिलेगी।


इस फेरबदल के तहत YEIDA के प्रबंधक सिविल जितेंद्र कुमार यादव को नोएडा में प्रबंधक सिविल की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि UPSIDA के प्रबंधक सिविल हरिओम को ग्रेटर नोएडा भेजा गया है। वहीं, नोएडा के प्रबंधक सिविल रूप वशिष्ठ को YEIDA में तैनात किया गया है। इसके अलावा YEIDA और ग्रेटर नोएडा के वरिष्ठ प्रबंधक सिविल स्तर पर भी आपसी तबादले किए गए हैं, जिससे प्रशासनिक संतुलन और Project Execution को बेहतर बनाने की कोशिश की गई है।

ग्रेटर नोएडा में UPSIDA के उप महाप्रबंधक सलिल यादव को प्रमोशन देकर उप महाप्रबंधक (वि. या.) बनाया गया है। साथ ही ग्रेटर नोएडा और नोएडा से कई वरिष्ठ प्रबंधक सिविल को UPSIDA में तैनाती दी गई है। सरकार का दावा है कि यह Administrative Reshuffle नोएडा–ग्रेटर नोएडा Industrial Belt में Infrastructure Development, Ease of Doing Business और तेजी से परियोजनाओं के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाएगा।