Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती
● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था
● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त
● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री
● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी
● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें
● ग्रेटर नोएडा वेस्ट: भारी बारिश से श्री राधा स्काई गार्डन के पास लंदन मार्ट की बाउंड्री वॉल गिरी, सड़क भी धंसी
● पेट्रोल ₹102 नहीं, ₹82 लीटर होना चाहिए: अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला
● नोएडा में बारिश से जलभराव का संकट! सेक्टर-34 के अपार्टमेंट डूबे
हैबतपुर के Hindon Flood Zone में चला Greater Noida Authority का Bulldozer, 6000 वर्ग मीटर अतिक्रमण हटाया
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने हैबतपुर गांव के हिंडन डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 6,000 वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया।
- sakshi choudhary
- 28 Jan, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने हैबतपुर गांव के हिंडन डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 6,000 वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। यह कार्रवाई परियोजना व भूलेख विभाग की टीम ने वर्क सर्किल-3 के तहत प्राधिकरण पुलिस के सहयोग से की। मौके पर बुल्डोजर चलाकर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण को ध्वस्त किया गया, जो डूब क्षेत्र में कॉलोनी बसाने की मंशा से किए जा रहे थे।
प्राधिकरण के अनुसार, खसरा संख्या 280 और 287 की यह जमीन हिंडन नदी के Flood Zone में आती है और अधिसूचित क्षेत्र में शामिल है। इसके बावजूद कालोनाइजर लगातार नियमों की अनदेखी कर निर्माण कर रहे थे। कार्रवाई करीब दो घंटे तक चली, जिसमें वर्क सर्किल-3 के प्रभारी राजेश कुमार निम, प्रबंधक रोहित गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले भी अवैध निर्माण रोकने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उनका पालन नहीं किया गया।
Greater Noida Authority के एसीईओ सुमित यादव ने स्पष्ट किया कि NGT के आदेशों के तहत डूब क्षेत्र में अतिक्रमण पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण के भूलेख विभाग से पूरी जानकारी जरूर लें, ताकि अवैध कॉलोनियों में निवेश कर अपनी कमाई जोखिम में न डालें।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *