Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट: भारी बारिश से श्री राधा स्काई गार्डन के पास लंदन मार्ट की बाउंड्री वॉल गिरी, सड़क भी धंसी ● पेट्रोल ₹102 नहीं, ₹82 लीटर होना चाहिए: अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला ● नोएडा में बारिश से जलभराव का संकट! सेक्टर-34 के अपार्टमेंट डूबे

YEIDA Action: Jewar Airport Road पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ी Demolition Drive, 400 करोड़ की भूमि मुक्त

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 2 फरवरी 2026 को एक बड़ी demolition drive को अंजाम दिया।
top-news

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 2 फरवरी 2026 को एक बड़ी demolition drive को अंजाम दिया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर प्राधिकरण की टीम ने अधिसूचित क्षेत्र के ग्राम दयानतपुर में खसरा संख्या 463 और 447 पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग और निर्माण को ध्वस्त किया। यह कार्रवाई एरो ग्रीन सिटी के नाम से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी और एयरपोर्ट को जोड़ने वाले 60 मीटर चौड़े रोड पर हो रहे illegal construction के खिलाफ की गई।


प्राधिकरण द्वारा ग्राम दयानतपुर में कुल 7.6750 हेक्टेयर यानी 76,750 वर्ग मीटर भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को हटाया गया। इसके साथ ही ग्राम साबीता मुस्तफाबाद में 24,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण को भी गिराया गया। इस पूरी कार्रवाई में लगभग 1,00,750 वर्ग मीटर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया, जिसकी अनुमानित market value करीब 400 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह भूमि YEIDA के अधिसूचित क्षेत्र में आती है, जहां बिना अनुमति किसी भी प्रकार का विकास अवैध माना जाता है।

मौके पर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश कुमार, विशेष कार्याधिकारी शैलेन्द्र सिंह, उपजिलाधिकारी हरी प्रताप, तहसीलदार मनोज कुमार सिंह और थाना प्रभारी जेवर संजय सिंह सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। विशेष कार्याधिकारी ने अवैध निर्माणकर्ताओं और colonizers को चेतावनी दी कि भविष्य में प्राधिकरण की भूमि या अधिसूचित क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग या निर्माण पाए जाने पर FIR दर्ज कराई जाएगी और निर्माण को तुरंत ध्वस्त किया जाएगा। YEIDA ने साफ किया है कि Jewar Airport और Yamuna Expressway क्षेत्र में illegal development के खिलाफ zero tolerance नीति अपनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *