Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

जेवर एयरपोर्ट प्रभावित युवाओं ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, स्थायी रोजगार को लेकर उठाई आवाज

जेवर एयरपोर्ट परियोजना से प्रभावित किसान परिवारों के युवाओं ने उत्तर प्रदेश सरकार पर स्थायी रोजगार के वादे से मुकरने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से दिल्ली में मुलाकात की। युवाओं ने बताया कि सरकार ने भूमि अधिग्रहण के बदले किसान परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी या 5 लाख रुपये देने की घोषणा की थी।
top-news

जेवर एयरपोर्ट परियोजना से प्रभावित किसान परिवारों के युवाओं ने उत्तर प्रदेश सरकार पर स्थायी रोजगार के वादे से मुकरने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से दिल्ली में मुलाकात की। युवाओं ने बताया कि सरकार ने भूमि अधिग्रहण के बदले किसान परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी या 5 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। इसमें से करीब 750 परिवारों ने स्थायी रोजगार का विकल्प चुना, लेकिन सात साल से अधिक समय बीतने के बावजूद उन्हें नौकरी नहीं दी गई।


युवाओं का आरोप है कि जब वे अपने अधिकार की मांग करते हैं तो सरकार उन्हें ठेकेदारों के माध्यम से अस्थायी पदों, जैसे security guard, पर नियुक्त कर भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। इस मुद्दे पर अखिलेश यादव ने युवाओं को भरोसा दिलाया कि वह उनकी मांग को संसद में उठाएंगे और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर जेवर एयरपोर्ट में स्थायी रोजगार सुनिश्चित किया जाएगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है और जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सभी प्रभावित किसानों और युवाओं को उनका हक मिलेगा। इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी, वरिष्ठ नेता दीपक भाटी देवटा, विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर राजेश सिंह रोही, रोहित मत्ते गुर्जर, लोकेश चौधरी सहित कई नेता मौजूद रहे।