Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Yamuna Authority Demolition Drive: हेरिटेज सिटी और राया अर्बन सेंटर में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा illegal encroachment के खिलाफ लगातार अभियान जारी है।
top-news

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा illegal encroachment के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर 4 फरवरी 2026 को एक बड़े demolition drive के तहत हेरिटेज सिटी और राया अर्बन सेंटर जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की लगभग 25 हेक्टेयर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। यह भूमि ग्राम पिपरौली खादर, अरूवा खादर और पानी गांव खादर क्षेत्र में स्थित है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1000 करोड़ रुपये बताई जा रही है।


कार्रवाई के दौरान मथुरा के हेरिटेज सिटी क्षेत्र में निर्माणाधीन अवैध होटल, ढाबों और यमुना नदी के किनारे लगभग दो हेक्टेयर में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया गया। इसके साथ ही हेरिटेज सिटी के कोर एरिया में ग्राम अरवा खादर और ग्राम पिपरौली खादर में बन रही दो बड़ी अवैध कॉलोनियों पर भी bulldozer action लिया गया। यह क्षेत्र मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है, जहां बिना अनुमति किए जा रहे निर्माणों को हटाया गया।

यह कार्रवाई यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के विशेष कार्य अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें डिप्टी कलेक्टर शिव अवतार सिंह, अभिषेक शाही और कृष्ण गोपाल त्रिपाठी शामिल रहे। जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम मांट रितु सिरोही और क्षेत्राधिकारी पी. सिंह के नेतृत्व में 11 थानों की पुलिस फोर्स, पीएसी और भारी पुलिस बल तैनात रहा। अभियान शाम 6 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से चला और प्राधिकरण ने भविष्य में भी illegal construction के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही।