Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, भनौता में 10 हजार वर्ग मीटर अवैध निर्माण ध्वस्त

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अधिसूचित ग्राम भनौता में बुल्डोजर चलाया।
top-news

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अधिसूचित ग्राम भनौता में बुल्डोजर चलाया। खसरा संख्या 135 की जमीन पर करीब 10,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में हुए अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। यह जमीन प्राधिकरण की अधिसूचित संपत्ति थी, जिस पर कुछ कालोनाइजर अवैध कॉलोनी बसाने की कोशिश कर रहे थे। प्राधिकरण के अनुसार अतिक्रमण से मुक्त कराई गई जमीन की अनुमानित कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये है।


यह कार्रवाई ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के CEO एनजी रवि कुमार के निर्देश पर परियोजना विभाग के वर्क सर्कल-2 की टीम द्वारा की गई। टीम ने सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर बाउंड्री व अन्य अवैध निर्माण को हटाया। प्राधिकरण को इस जमीन पर अवैध निर्माण की शिकायत मिली थी, जिसके बाद जांच कर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दोबारा निर्माण की कोशिश करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ACEO सुमित यादव ने चेतावनी दी है कि अधिसूचित क्षेत्र में बिना अनुमति या बिना नक्शा पास कराए किसी भी प्रकार का निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि Greater Noida में जमीन खरीदने से पहले Authority के भूलेख विभाग से पूरी जानकारी जरूर लें, ताकि Illegal Colony या Unauthorized Construction में निवेश कर नुकसान से बचा जा सके।