Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती
● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था
● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त
● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री
● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी
● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें
● ग्रेटर नोएडा वेस्ट: भारी बारिश से श्री राधा स्काई गार्डन के पास लंदन मार्ट की बाउंड्री वॉल गिरी, सड़क भी धंसी
● पेट्रोल ₹102 नहीं, ₹82 लीटर होना चाहिए: अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला
● नोएडा में बारिश से जलभराव का संकट! सेक्टर-34 के अपार्टमेंट डूबे
ग्रेटर नोएडा के बादलपुर में Door to Door Garbage Collection की शुरुआत, Zero Waste Village की ओर बड़ा कदम
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बादलपुर गांव को Zero Waste Village और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम पहल की है।
- sakshi choudhary
- 04 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बादलपुर गांव को Zero Waste Village और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम पहल की है। गांव में अब डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है। इस योजना को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा फीडबैक फाउंडेशन के सहयोग से लागू किया जा रहा है। प्राधिकरण की ओर से उपलब्ध कराए गए वाहन के माध्यम से घर-घर से नियमित रूप से कचरा संग्रह किया जाएगा, जिससे खुले में कचरा फेंकने की समस्या पर रोक लगेगी और स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी।
स्वास्थ्य विभाग और फीडबैक फाउंडेशन के साथ हुई बैठक में यह तय किया गया कि गांव से एकत्र किए गए ड्राई वेस्ट को बादलपुर स्थित Material Recovery Facility यानी MRF Center में सेग्रीगेशन के बाद Recycling Process से गुजारा जाएगा। इससे कचरे की मात्रा में कमी आएगी और वेस्ट मैनेजमेंट के जरिए उपयोगी उत्पाद भी तैयार किए जा सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ Sustainable Development को बढ़ावा देना है।
बादलपुर को जीरो वेस्ट गांव बनाने के लिए जनभागीदारी को प्राथमिकता दी जा रही है। फीडबैक फाउंडेशन की टीम ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को Wet Waste और Dry Waste अलग-अलग रखने के लिए जागरूक किया और स्वच्छ वातावरण व बेहतर स्वास्थ्य के लाभ बताए। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ लक्ष्मी वीएस ने कहा कि यह मॉडल आसपास के अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणादायक साबित होगा और Greater Noida को Clean City बनाने की दिशा में मदद करेगा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *