Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

ग्रेटर नोएडा में अतिक्रमण पर बुल्डोजर से बड़ी कार्रवाई, 18 हजार वर्ग मीटर डूब क्षेत्र मुक्त

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने रोहिल्लापुर के डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने करीब 18 हजार वर्ग मीटर डूब एरिया में बने अवैध निर्माण को बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिया। ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ एन.जी. रवि कुमार के निर्देश पर परियोजना और भूलेख विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। कालोनाइजर अवैध रूप से डूब क्षेत्र में कॉलोनी बसाने की कोशिश कर रहे थे। एसीईओ सुमित यादव ने चेतावनी दी है कि अधिसूचित एरिया में बिना अनुमति या नक्शा पास कराए कोई भी निर्माण नहीं किया जा सकता। उन्होंने लोगों से अपील की कि ग्रेटर नोएडा में जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से पूरी जानकारी जरूर लें।
top-news

इस कार्रवाई से पहले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पिछले 15 दिनों में अतिक्रमण के खिलाफ पांच बड़ी कार्रवाइयाँ की हैं। 20 जनवरी को भनौता में 11,340 वर्ग मीटर, 28 जनवरी को हैबतपुर में 6,000 वर्ग मीटर, 4 फरवरी को भनौता में 10,000 वर्ग मीटर और 5 फरवरी को रोहिल्लापुर में 18,000 वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इसी दौरान 29 जनवरी को खेड़ा चौगानपुर में 8 रिहायशी टॉवरों और 100 से अधिक फ्लैटों को सील किया गया। इन कार्रवाईयों ने कॉलोनाइजरों में हड़कंप मचा दिया है और प्राधिकरण की सख्ती को दर्शाया है।

प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि डूब क्षेत्र में प्लॉटिंग और अवैध निर्माण की शिकायत मिलने पर यह कार्रवाई की गई। वर्क सर्किल-3 की टीम ने पुलिस और प्राधिकरण के सुरक्षा कर्मियों के सहयोग से लगभग दो घंटे में बुल्डोजर से सभी अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए। प्राधिकरण की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ताकि अधिसूचित क्षेत्र में कोई भी अनधिकृत निर्माण न हो और ग्रेटर नोएडा का नियोजित विकास सुरक्षित रहे।