Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

ग्रेटर नोएडा में फॉर्च्यूनर चोरी का खुलासा: दो डिलीवरी बॉय गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, बिसरखा पुलिस ने एक बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए सोसाइटी के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर कार चुराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी डिलीवरी बॉय हैं और उनकी पहचान गौरव शुक्ला उर्फ कृष्णा शुक्ला निवासी प्रतापगढ़ और चंदन पांडेय उर्फ गोलू निवासी भदोही के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रेस किया और चोरी की गई फॉर्च्यूनर कार भी बरामद कर ली।
top-news

पुलिस के अनुसार, यह घटना दो फरवरी की रात हुई थी। गोविंद यादव अपने परिवार के साथ गौड़ सौंदर्यम सोसाइटी में रहते हैं और उन्होंने अपनी फॉर्च्यूनर कार एनएक्स वन सोसाइटी के पास खड़ी की थी। रात के अंधेरे में कार चोरी कर ली गई थी। बिसरखा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी, जिसके बाद आरोपी जल्द ही पकड़ में आ गए।

एडीसीपी सेंट्रल जोन संतोष कुमार ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी की कार बरामद की गई है और दोनों इस समय नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के चौड़ा गांव में रहते थे। पुलिस ने आरोपियों से गहन पूछताछ शुरू कर दी है और अन्य संभावित मामलों की भी जांच की जा रही है। यह गिरफ्तारी क्षेत्र में वाहन सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी की सफलता को दर्शाती है।