Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट: भारी बारिश से श्री राधा स्काई गार्डन के पास लंदन मार्ट की बाउंड्री वॉल गिरी, सड़क भी धंसी ● पेट्रोल ₹102 नहीं, ₹82 लीटर होना चाहिए: अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला ● नोएडा में बारिश से जलभराव का संकट! सेक्टर-34 के अपार्टमेंट डूबे

ग्रेटर नोएडा में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सम्पन्न, पार्टी कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष ने किया संबोधित

समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र नागर ने किया। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा शासनकाल में गरीब, किसान, मजदूर, दलित, पिछड़े और महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है और सरकार आम जनता का शोषण कर रही है।
top-news

सुधीर भाटी ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है और महिलाओं पर अत्याचार के मामले में प्रदेश पहले नंबर पर है। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा समाजवादी समर्थकों की वोट कटवाने के लिए किए जा रहे फर्जी तरीके को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने का निर्देश दिया।

बैठक में प्रमुख रूप से पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता जैसे वीर सिंह यादव, फकीरचंद नागर, इन्दर प्रधान, मिंटी खारी, शशि यादव, शौकत अली चेची, सुदेश भाटी, नवीन भाटी, विक्रम टाइगर सहित दर्जनों अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में आगामी रणनीति और बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए विशेष चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *