Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
ग्रेटर नोएडा सेक्टर 36, 37 और स्वर्णनगरी में नए Community Center का उद्घाटन, 9.14 करोड़ की परियोजना पूरी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर 36, सेक्टर 37 और स्वर्णनगरी के निवासियों को बड़ी सुविधा देते हुए तीन आधुनिक Community Center तैयार कर दिए हैं। 7 फरवरी 2026 को जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने इन कम्युनिटी सेंटरों का विधिवत शुभारंभ किया।
- sakshi choudhary
- 07 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर 36, सेक्टर 37 और स्वर्णनगरी के निवासियों को बड़ी सुविधा देते हुए तीन आधुनिक Community Center तैयार कर दिए हैं। 7 फरवरी 2026 को जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने इन कम्युनिटी सेंटरों का विधिवत शुभारंभ किया। लंबे समय से इन क्षेत्रों में सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए उपयुक्त स्थान की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है।
उद्घाटन के दौरान विधायक ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के CEO एनजी रवि कुमार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नागरिकों को बेहतर Infrastructure और Modern Facilities उपलब्ध कराना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। सेक्टर 37 स्थित कम्युनिटी सेंटर का नाम “मैत्रेयी” रखने की घोषणा भी की गई। उन्होंने यह भी बताया कि सेक्टर 37 में World Class Stadium की योजना पर काम आगे बढ़ रहा है और क्षेत्रवासियों से शहर को Clean City बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
प्राधिकरण के परियोजना विभाग के अनुसार, वर्क सर्किल-5 द्वारा लगभग 9.14 करोड़ रुपये की लागत से इन तीनों Community Center का निर्माण किया गया है। दो मंजिला इन भवनों में Common Hall, Library, Office Room, महिला-पुरुष शौचालय और Parking जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में RWA प्रतिनिधि, स्थानीय निवासी और प्राधिकरण के विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।