Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 में जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप पर हंगामा, दो युवक हिरासत में

ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र में रविवार को सेक्टर-36 और ऐच्छर इलाके में धर्म परिवर्तन को लेकर हंगामा मच गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ बाहरी लोग महिलाओं को एकत्र कर उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। इस पर स्थानीय लोग भड़क उठे और विरोध प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया।
top-news

ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र में रविवार को सेक्टर-36 और ऐच्छर इलाके में धर्म परिवर्तन को लेकर हंगामा मच गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ बाहरी लोग महिलाओं को एकत्र कर उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। इस पर स्थानीय लोग भड़क उठे और विरोध प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया।


पुलिस के अनुसार, ऐच्छर क्षेत्र में धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान पता चला कि टैक्सी चालक सुरेश, उसकी पत्नी, साली और ऐच्छर निवासी चंद्रकरण ने कुछ महिलाओं को ईसाई धर्म के बारे में जानकारी दी। प्रारंभिक जांच में जबरन धर्म परिवर्तन कराने या प्रलोभन देने के ठोस सबूत नहीं मिले हैं। फिर भी मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों मुख्य व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ की जा रही है।


स्थानीय लोगों में अफवाहों के कारण तनाव फैल गया था, लेकिन पुलिस की तत्परता से कानून-व्यवस्था बनाए रखी गई। इलाके में शांति स्थिति कायम है और किसी तरह की गंभीर हिंसक घटना नहीं हुई। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर सभी तथ्यों की गहन जांच शुरू कर दी है। यह मामला सामाजिक और धार्मिक संवेदी मुद्दों के मद्देनजर निगरानी के साथ आगे बढ़ रहा है।