Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

ग्रेटर नोएडा: श्मशान घाट में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, आत्महत्या की आशंका

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डेल्टा-2 श्मशान घाट में सोमवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली कि श्मशान घाट परिसर में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जांच के दौरान मृतक की पहचान राहुल (30 वर्ष), निवासी गांव साकीपुर के रूप में हुई। शव की स्थिति और घटनास्थल को देखते हुए पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया।
top-news

पुलिस जांच में मृतक के गले पर कटा हुआ निशान पाया गया, जबकि उसके दोनों हाथों पर खून लगा हुआ था। घटनास्थल की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने श्मशान घाट परिसर का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। एहतियातन श्मशान घाट और आसपास के इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस को मृतक के परिजनों से जानकारी मिली कि राहुल पिछले कुछ समय से पारिवारिक तनाव से गुजर रहा था और नशे का आदी भी था। परिजनों के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। इन्हीं तथ्यों के आधार पर पुलिस को संदेह है कि राहुल ने स्वयं अपने गले की नस काटकर आत्महत्या की। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी और यह भी जांच की जा रही है कि कहीं घटना के पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं है।