Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida: गैंगस्टर Ravi Kana को जिला अदालत से anticipatory bail, 29 जनवरी को Banda Jail से हुआ था रिहा

Greater Noida में गैंगस्टर Ravi Kana को जिला अदालत से anticipatory bail मिल गई है।
top-news

Greater Noida में गैंगस्टर Ravi Kana को जिला अदालत से anticipatory bail मिल गई है। 29 जनवरी को Banda Jail से जमानत पर रिहा होने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। बुधवार को हुई सुनवाई में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता ललित मोहन गुप्ता ने दलीलें पेश कीं, जबकि अभियोजन की ओर से डीजीसी क्राइम ब्रह्मजीत भाटी ने अदालत में अपना पक्ष रखा। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपी को जमानत दे दी।


यह मामला जनवरी 2026 में थाना सेक्टर-63 नोएडा में दर्ज जबरन वसूली केस से जुड़ा है। प्राथमिकी दर्ज होने के समय Ravi Kana Banda Jail में बंद था। नोएडा पुलिस ने सेक्टर-63 के केस में पेशी के लिए बी-वारंट जारी कराया था। आरोप है कि बी-वारंट जारी होने के बावजूद 29 जनवरी को आरोपी को जिला कारागार से रिहा कर दिया गया, जबकि उसके खिलाफ न्यायालय में कार्यवाही लंबित थी।

पिछली सुनवाई में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने बी-वारंट के बावजूद रिहाई को गंभीर मानते हुए Banda Jail के अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा था। जेल प्रशासन की ओर से अदालत में जवाब दाखिल किया जा चुका है। इस पूरे मामले को लेकर नोएडा पुलिस और संबंधित एजेंसियां सतर्क हैं, जबकि Ravi Kana case को लेकर कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।