Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

JEE Main Result 2026: ग्रेटर नोएडा के श्रेयस मिश्रा ने 100 पर्सेंटाइल लाकर बनाया दिल्ली स्टेट टॉपर

ग्रेटर नोएडा के रॉयल नेस्ट सोसाइटी के रहने वाले श्रेयस मिश्रा ने JEE Main 2026 के पहले सत्र में 100 पर्सेंटाइल हासिल कर दिल्ली स्टेट में टॉप किया है। रोहिणी स्थित कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र श्रेयस ने बताया कि वह हमेशा एकाग्रता से पढ़ाई करते थे और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। उन्होंने कहा कि कभी भी घंटे के हिसाब से पढ़ाई नहीं करते, बल्कि जितना समय पढ़ाई के लिए बैठते, उतना ध्यान पूरी तरह से लगाते थे।
top-news

श्रेयस ने बताया कि हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करना उनके लिए बहुत मददगार रहा। उन्होंने हर विषय को बराबर समय देकर उन बिंदुओं पर ज्यादा फोकस किया, जहाँ उन्हें कमजोरी महसूस होती थी। उनकी दिनचर्या में दोस्तों और बाहरी व्यस्तताओं को सीमित रखा गया, ताकि केवल पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया जा सके। उनका कहना है कि फिलहाल 12वीं की परीक्षा उनकी प्राथमिकता है, और इसके बाद वह JEE सत्र-2 और एडवांस पर ध्यान देंगे।

श्रेयस के माता-पिता भी उनकी सफलता में सहायक रहे हैं। पिता सुमंत मिश्रा ने बताया कि उनकी मां एमिटी विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर हैं। पिता खुद साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में काम करते हैं और उन्होंने कहा कि बच्चों को कभी पढ़ाई के लिए दबाव नहीं देना चाहिए। श्रेयस हमेशा से टॉपर रहे हैं और उनका फोकस केवल पढ़ाई पर ही रहता है।