Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती
● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था
● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त
● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री
● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी
● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें
● ग्रेटर नोएडा वेस्ट: भारी बारिश से श्री राधा स्काई गार्डन के पास लंदन मार्ट की बाउंड्री वॉल गिरी, सड़क भी धंसी
● पेट्रोल ₹102 नहीं, ₹82 लीटर होना चाहिए: अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला
● नोएडा में बारिश से जलभराव का संकट! सेक्टर-34 के अपार्टमेंट डूबे
YEIDA में Sabs Exports International Pvt Ltd का बड़ा निवेश, 60 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजना से 500 तक रोजगार
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में औद्योगिक विस्तार को बड़ी गति मिली है।
- sakshi choudhary
- 17 Feb, 2026
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में औद्योगिक विस्तार को बड़ी गति मिली है। Sabs Exports International Pvt Ltd को प्राधिकरण द्वारा लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) हस्तगत किया गया है, जिसके तहत कंपनी 60 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी। यह कंपनी सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अग्रणी निर्यातक इकाई है और परिधान निर्माण क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी है। प्रस्तावित परियोजना से क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और लगभग 400 से 500 लोगों के लिए प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
कंपनी प्रीमियम स्मार्ट-कैजुअल निटेड गारमेंट्स के डिजाइन आधारित निर्माण में विशेषज्ञता रखती है। इसका मुख्य फोकस पुरुष परिधान श्रेणी पर है, जबकि चयनित महिला परिधान भी तैयार किए जाते हैं। Sabs Exports International Pvt Ltd वर्तमान में यूरोप, अमेरिका और कनाडा जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात कर रही है और उच्च एवं मध्यम श्रेणी के बहुराष्ट्रीय ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करती है। साथ ही कंपनी देश के प्रमुख घरेलू ब्रांड्स के लिए भी मैन्युफैक्चरिंग कर रही है, जिससे Make in India और Export Growth को मजबूती मिल रही है।
फिलहाल कंपनी नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अपनी विनिर्माण इकाइयों का सफल संचालन कर रही है और अब YEIDA क्षेत्र में विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। कंपनी का विजन Make in India, for the World and for India को साकार करना है। यह निवेश उत्तर प्रदेश को Garment Manufacturing Hub और Global Export Center के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *