Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में SPEL 3.0 कार्यक्रम, छात्रों को पुलिसिंग का व्यावहारिक अनुभव

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने शारदा यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए SPEL 3.0 (स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरियेंशियल लर्निंग) कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का संचालन पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में और पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा के पर्यवेक्षण में किया गया। थाना कासना में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुलिस कार्यप्रणाली से सीधे रूबरू होने का अवसर प्राप्त किया।
top-news

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने शारदा यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए SPEL 3.0 (स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरियेंशियल लर्निंग) कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का संचालन पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में और पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा के पर्यवेक्षण में किया गया। थाना कासना में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुलिस कार्यप्रणाली से सीधे रूबरू होने का अवसर प्राप्त किया।


छात्रों को पुलिसिंग और महिला सुरक्षा की जानकारी

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली, महिला सुरक्षा से जुड़ी पहल, जनसहभागिता और पुलिस-जन संवाद के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही छात्रों को थाना स्तर पर होने वाली दैनिक गतिविधियों, शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका से अवगत कराया गया। छात्रों ने सक्रिय सहभागिता दिखाते हुए पुलिसिंग के व्यावहारिक पहलुओं को समझा और महिला सुरक्षा जागरूकता अभियानों में सहयोग देने का संकल्प लिया।


SPEL 3.0 का उद्देश्य और सामाजिक प्रभाव

SPEL 3.0 कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को पुलिस व्यवस्था से जोड़ना, उन्हें सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक करना और महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाना है। इस अनुभव से छात्र भविष्य में समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने में सक्षम होंगे। कार्यक्रम में छात्रों ने पुलिस विभाग द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। इस पहल से पुलिस और युवाओं के बीच विश्वास और सहयोग की भावना मजबूत होगी।