Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

यमुना एक्सप्रेसवे पर 400 करोड़ रुपये से बी.के. सेल्स का हाइपरस्केल डेटा सेंटर

उत्तर भारत में डिजिटल अवसंरचना को मजबूत बनाने के लिए बी.के. सेल्स कॉर्पोरेशन ने यमुना एक्सप्रेसवे पर 400 करोड़ रुपये के निवेश से अत्याधुनिक हाइपरस्केल डेटा सेंटर स्थापित करने की घोषणा की है। यह परियोजना यीडा (YEIDA) सेक्टर में 5 एकड़ प्राइम भूखंड पर विकसित की जाएगी और इसमें दो अत्याधुनिक डेटा सेंटर भवन शामिल होंगे। पूर्ण संचालन में लगभग 7000 सर्वर रैक की क्षमता के साथ यह केंद्र व्यवसायों, सरकारी संस्थाओं और डिजिटल स्टार्टअप्स को तेज़ और सुरक्षित डिजिटल सेवाएं प्रदान करेगा।
top-news

परियोजना का नेतृत्व कैलटेक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के पूर्व छात्र श्री करण गुप्ता द्वारा किया जाएगा। इस डेटा सेंटर के संचालन में लगभग 100 योग्य पेशेवरों को रोजगार मिलेगा। निवेश दो चरणों में किया जाएगा और भूमि हस्तांतरण के 18 माह के भीतर व्यावसायिक संचालन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। विशेष रूप से यह केंद्र एआई (AI) सेगमेंट और उच्च घनत्व डिजिटल संचालन को सपोर्ट करेगा, जिससे क्षेत्रीय डेटा इकोसिस्टम को नई मजबूती मिलेगी।

बी.के. सेल्स कॉर्पोरेशन ने हरित ऊर्जा और उन्नत तकनीक पर भी जोर दिया है। परियोजना में नवीकरणीय ऊर्जा समाधान, ऊर्जा-कुशल पावर सिस्टम और श्रेष्ठ श्रेणी की कूलिंग तकनीक का उपयोग होगा, जिससे बिजली खपत कम होगी और कार्बन फुटप्रिंट घटेगा। नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की निकटता और विकसित फाइबर नेटवर्क के कारण डेटा सेंटर को निर्बाध विद्युत और कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। 19 फरवरी 2026 को YEIDA CEO श्री राकेश सिंह ने बी.के. सेल्स को 5 एकड़ भूमि आवंटन के लिए एलओआई प्रदान किया।