Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

ग्रेटर नोएडा में पहला श्रमिक सुविधा केंद्र शुरू, Ecotech-3 में उद्योगों और मजदूरों को मिलेगा सीधा फायदा

ग्रेटर नोएडा के Ecotech-3 औद्योगिक सेक्टर में शहर का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र शुरू हो गया है। सोमवार को दादरी विधायक तेजपाल नागर ने इसका शुभारंभ किया।
top-news

ग्रेटर नोएडा के Ecotech-3 औद्योगिक सेक्टर में शहर का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र शुरू हो गया है। सोमवार को दादरी विधायक तेजपाल नागर ने इसका शुभारंभ किया। इस मौके पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव और इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि यह Labour Facilitation Center उद्योगों और श्रमिकों के बीच सेतु का काम करेगा। उद्योग चलाने के लिए कुशल कारीगर जरूरी हैं, वहीं श्रमिकों को रोजगार की जरूरत होती है। यह केंद्र दोनों की आवश्यकताओं को एक ही स्थान पर पूरा करेगा।


ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर परियोजना विभाग के वर्क सर्किल-3 द्वारा सेक्टर Ecotech-3 के उद्योग केंद्र-2 में पानी की टंकी के पास इस सुविधा केंद्र का निर्माण कराया गया। करीब 10 लाख रुपये की लागत से चार महीने में बने इस केंद्र में महिला और पुरुष कारीगरों के बैठने के लिए कमरे, शौचालय और किचन की व्यवस्था की गई है। यहां दो रजिस्टर रखे जाएंगे, एक में श्रमिकों का नाम और संपर्क विवरण दर्ज होगा, जबकि दूसरे में उद्यमियों की जरूरत, कार्य का प्रकार और श्रमिकों की संख्या की जानकारी दर्ज की जाएगी। इससे Industry और Workers के बीच direct coordination संभव होगा।

श्रमिक सुविधा केंद्र का संचालन इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन को सौंप दिया गया है, जो इसकी जानकारी श्रमिकों तक पहुंचाने और व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने का कार्य करेगा। विधायक तेजपाल नागर ने इस पहल के लिए प्राधिकरण की सराहना की और कहा कि यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो अन्य Industrial Sectors में भी ऐसे केंद्र खोले जा सकते हैं। उद्घाटन के दौरान श्रमिकों को शॉल और मिठाई भी भेंट की गई। कार्यक्रम में परियोजना विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर, प्रबंधक प्रशांत समाधिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।