Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ख़बर का असर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अवैध कालोनियों की सीवर लाइन पर चला बुलडोजर ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की OTS Scheme 2026 लागू, फ्लैट आवंटियों को ब्याज और पेनल्टी में बड़ी राहत ● CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर याचिका को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी ● गौतमबुद्ध नगर में भीषण गर्मी के चलते 12वीं तक के स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश ● ग्रेटर नोएडा: खाना बनाते समय लगी चिंगारी से 30 झुग्गियां जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे में पाया काबू ● Heatwave Alert: गर्मी बना रही मानसिक रोगी, डॉक्टरों ने दी चेतावनी ● गौतमबुद्धनगर पुलिस की बड़ी अपील, ईद पर अफवाहों से रहें सावधान, शांति बनाए रखें ● सादोपुर की झाल में Global Institute of Vocational and Technology का उद्घाटन, क्षेत्रीय युवाओं को मिलेगा कंप्यूटर शिक्षा का नया मंच ● यूपी के अलीगढ़ में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी के बाद खेत में उतारा गया जहाज ● Noida SSC Scam: परीक्षा पास कराने के नाम पर करोड़ों की ठगी, 7 आरोपी गिरफ्तार

Sharda University में ISPN का 4th International Conference शुरू, Disaster Mental Health और Psychiatric Nursing पर मंथन

ग्रेटर नोएडा स्थित Sharda University में 23 से 25 फरवरी 2026 तक इंडियन सोसाइटी ऑफ साइकियाट्रिक नर्सेज (ISPN India) के तत्वावधान में 4वां International और 25वां Annual Conference आयोजित किया जा रहा है।
top-news

ग्रेटर नोएडा स्थित Sharda University में 23 से 25 फरवरी 2026 तक इंडियन सोसाइटी ऑफ साइकियाट्रिक नर्सेज (ISPN India) के तत्वावधान में 4वां International और 25वां Annual Conference आयोजित किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय सम्मेलन Mental Health और Psychiatric Nursing के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। सम्मेलन का विषय “Access to Services: Mental Health in Disasters and Emergencies – Empowering Nurses” रखा गया है, जिसका उद्देश्य आपदाओं और आपात स्थितियों के दौरान मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और सुलभ बनाना है।


प्राकृतिक आपदाओं, महामारी और अन्य Emergency Situations में बढ़ती चुनौतियों के बीच Mental Health Services की भूमिका अत्यंत अहम हो गई है। इसी संदर्भ में आयोजित इस Conference में देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। NIMHANS, AIIMS और IHBAS जैसे प्रमुख संस्थानों से जुड़े विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए। इनमें राधाकृष्णन (NIMHANS, बेंगलुरु), राजेश सागर (AIIMS), सुजाता सतपथी (AIIMS), संध्या गुप्ता (NHRC, भारत सरकार), कर्नल केका चटर्जी (Military Nursing Service, Army Hospital) और जी. बालामुरुगन (Tele MANAS, NIMHANS) प्रमुख रूप से शामिल रहे। सम्मेलन में शोध, प्रशिक्षण, Digital Mental Health Mission और तकनीक आधारित सेवाओं पर विशेष चर्चा की जा रही है।

Sharda University के प्रो चांसलर वाई.के. गुप्ता ने कहा कि Disaster Management के दौरान मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं शारीरिक स्वास्थ्य जितनी ही आवश्यक हैं और Psychiatric Nurses पीड़ितों को सामान्य जीवन में लौटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ISPN के संरक्षक और Indian Nursing Council के अध्यक्ष टी. दिलीप कुमार ने इसे एक सशक्त पहल बताते हुए कहा कि ISPNC 2026 का उद्देश्य Mental Health को आपदा प्रबंधन की मुख्यधारा में लाना और नर्सों को हर Emergency के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम में नर्सिंग स्कूल के डीन राजा, किरण, फैकल्टी सदस्य, स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *