Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida: लुक्सर हत्याकांड का आरोपी मोनू पुलिस मुठभेड़ में घायल

ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव में नितिन नागर की गोली मारकर हत्या के मामले में मुख्य आरोपी मोनू पुत्र सुखवीर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मोनू पुआरी गांव में छिपा हुआ था, जहां पुलिस को गोपनीय सूचना और लोकल इंटेलिजेंस से जानकारी मिली। जैसे ही पुलिस टीम ने उसे घेर लिया, मोनू ने आत्मसमर्पण करने के बजाय फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इस दौरान मोनू के पैर में गोली लगी और उसे वहीं गिरते हुए दबोच लिया गया।
top-news

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त अवैध तमंचा (.315 बोर) और कारतूस बरामद किया है। घायल मोनू को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के लिए कड़ा संदेश है और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

घटना के संबंध में पुलिस ने कहा कि अन्य फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। ईकोटेक प्रथम पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा की स्थिति बेहतर हुई है और जनता में अपराध के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई का संदेश गया है।