Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
Greater Noida Flower Show 2026: 26 फरवरी से सिटी पार्क में खिलेगी फूलों की दुनिया, ड्रोन शो और AI तकनीक रहेंगे आकर्षण का केंद्र
Greater Noida Flower Show 2026 का आयोजन 26 फरवरी से 01 मार्च तक ग्रेटर नोएडा के सम्राट मिहिर भोज पार्क (सिटी पार्क) में किया जाएगा।
- sakshi choudhary
- 25 Feb, 2026
Greater Noida Flower Show 2026 का आयोजन 26 फरवरी से 01 मार्च तक ग्रेटर नोएडा के सम्राट मिहिर भोज पार्क (सिटी पार्क) में किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर आयोजित इस चार दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी में एक लाख से अधिक मौसमी फूलों की रंगीन छटा देखने को मिलेगी। इस बार प्रदर्शनी का थीम फ्लावर कैलेंडुला रखा गया है, जिसके तहत शहर के प्रमुख मार्गों, 40 गोलचक्करों, 45 हरित क्षेत्रों और 17 सेंट्रल वर्ज पर कैलेंडुला के पौधे लगाए गए हैं। प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा, जिससे वीकेंड पर बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
फूलों से निर्मित भारत माता के माथे पर तिलक लगाते हुए ऑपरेशन सिंदूर की विशेष आकृति, राष्ट्रीय पक्षी मोर, शेर और हार्ट शेप डिजाइन मुख्य आकर्षण होंगे। पहली बार Flower Exhibition में ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा, जो evening attraction बनेगा। इसके साथ ही Artificial Intelligence और Robotics तकनीक की झलक भी देखने को मिलेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत नृत्य, संगीत, कविता, नुक्कड़ नाटक और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। पर्यावरण संरक्षण और कबाड़ के reuse का संदेश भी मंच के माध्यम से दिया जाएगा।
एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने बताया कि सिटी पार्क में तैयारियां जोरों पर हैं और सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएंगी। फव्वारों को दुरुस्त किया जा चुका है और विभिन्न फ्लावर स्ट्रक्चर तैयार किए जा रहे हैं। बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक सभी आयु वर्ग के लिए यह आयोजन खास रहेगा। दर्शकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा और जन सहभागिता से इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।