Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Badalpur Gaon में Solid Waste Management की बड़ी पहल, Zero Waste Model Village की ओर कदम

Greater Noida West के Badalpur Gaon में Swachh Bharat Mission के तहत व्यापक Solid Waste Management (SWM) सिस्टम की शुरुआत की गई है।
top-news

Greater Noida West के Badalpur Gaon में Swachh Bharat Mission के तहत व्यापक Solid Waste Management (SWM) सिस्टम की शुरुआत की गई है। इस पहल का उद्देश्य गांव को Zero Waste Model Village के रूप में विकसित करना है। नई व्यवस्था के तहत घर-घर कचरा संग्रहण, गीले और सूखे कचरे की अलग-अलग हैंडलिंग, Material Recovery Facility (MRF) का संचालन और Garbage Vulnerable Points (GVP) का सौंदर्यीकरण शामिल है। यह पूरी पहल ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के अनुरूप है और स्वच्छ, स्वस्थ व पर्यावरणीय रूप से सतत गांव की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।


Feedback Foundation Charitable Trust द्वारा Information, Education and Communication (IEC) गतिविधियों के माध्यम से गांव में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। टीम ने घर-घर संपर्क कर लोगों को Wet Waste और Dry Waste के Source Segregation, समय पर कचरा संग्रहण वाहनों को सौंपने और वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन के फायदों के बारे में जानकारी दी। MRF में सूखे कचरे को कागज, प्लास्टिक और धातु जैसे Recyclable Material में अलग किया जा रहा है, जिससे लैंडफिल पर दबाव कम होगा और Recycling Chain को मजबूती मिलेगी। चिन्हित GVP स्थलों को साफ कर उन्हें No-Dumping Zone में बदला गया है, जिससे सामुदायिक भागीदारी और स्वामित्व की भावना मजबूत हुई है।

प्राधिकरण अधिकारियों ने कहा कि नियमित डोर-टू-डोर कलेक्शन और निरंतर IEC Campaign के जरिए ही व्यवहार परिवर्तन संभव है। ACEO, GNIDA ने बादलपुर मॉडल को सभी गांवों में लागू करने पर जोर देते हुए Systematic Service Delivery, Community Participation और विभागीय समन्वय को प्राथमिकता देने की बात कही। इस पहल से न केवल स्वच्छता रैंकिंग में सुधार होगा, बल्कि Public Health और Environmental Sustainability को भी बढ़ावा मिलेगा।