Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट: भारी बारिश से श्री राधा स्काई गार्डन के पास लंदन मार्ट की बाउंड्री वॉल गिरी, सड़क भी धंसी ● पेट्रोल ₹102 नहीं, ₹82 लीटर होना चाहिए: अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला ● नोएडा में बारिश से जलभराव का संकट! सेक्टर-34 के अपार्टमेंट डूबे

Greater Noida Flower Show 2026: सिटी पार्क में पुष्प प्रदर्शनी का भव्य आगाज, 1 मार्च तक Free Entry और Drone Show आकर्षण का केंद्र

Greater Noida में सम्राट मिहिरभोज पार्क (सिटी पार्क) में 26 फरवरी 2026 से Flower Show 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ।
top-news

Greater Noida में सम्राट मिहिरभोज पार्क (सिटी पार्क) में 26 फरवरी 2026 से Flower Show 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद Mahesh Sharma ने कहा कि पुष्प प्रकृति की ओर से मानवता को सबसे बड़ी देन हैं और भारत की संस्कृति में फूलों का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि किसी भी शहर की पहचान केवल इमारतों से नहीं, बल्कि उसके सांस्कृतिक और सामाजिक ताने-बाने से होती है। प्रदर्शनी 1 मार्च तक चलेगी और इसमें entry व parking पूरी तरह free है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, प्रभारी प्रमोद गुप्ता और Greater Noida Authority के अधिकारियों की मौजूदगी रही। सांसद ने CEO एनजी रवि कुमार के नेतृत्व में प्राधिकरण द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना भी की।


Flower Exhibition 2026 में इस बार कई नई थीम और आकर्षण देखने को मिल रहे हैं। पहली बार आयोजित Drone Show ने लोगों को खासा प्रभावित किया, जिसमें आसमान में भारत का मानचित्र, अयोध्या मंदिर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर उभरती नजर आई। ऑपरेशन सिंदूर थीम पर फूलों से बनी विशेष आकृति लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके अलावा फूलों से बना टाइगर, शिमला मिर्च से तैयार heart shape, राष्ट्रीय पक्षी मोर और अन्य decorative installations भी visitors को खूब आकर्षित कर रहे हैं। लोग इन आकर्षक flower structures के साथ जमकर फोटो और reels बना रहे हैं।



प्रदर्शनी में न केवल खूबसूरत फूलों की variety देखने को मिल रही है, बल्कि स्टॉल पर खरीदारी और खान-पान का भी विशेष इंतजाम किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जहां स्कूली छात्रों ने मां सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। Greater Noida के residents के लिए यह Flower Festival एक family outing spot के रूप में उभरकर सामने आया है। आयोजन समिति ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस nature festival का आनंद जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *