Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

ग्रेटर नोएडा: मकान में आग लगी, छत पर फंसे व्यक्ति को दमकल ने सुरक्षित निकाला

ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी स्थित सावेरी इलाके में शुक्रवार दोपहर अचानक एक मकान के ग्राउंड फ्लोर पर आग लग गई। आगजनी की सूचना दोपहर 12:21 बजे फायर स्टेशन को मिली और मात्र दो मिनट बाद 12:23 बजे गौर सिटी यूनिट की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग ने तेजी से फैलना शुरू कर दिया और मकान की ऊपरी मंजिल पर लोग फंस गए।
top-news

ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी स्थित सावेरी इलाके में शुक्रवार दोपहर अचानक एक मकान के ग्राउंड फ्लोर पर आग लग गई। आगजनी की सूचना दोपहर 12:21 बजे फायर स्टेशन को मिली और मात्र दो मिनट बाद 12:23 बजे गौर सिटी यूनिट की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग ने तेजी से फैलना शुरू कर दिया और मकान की ऊपरी मंजिल पर लोग फंस गए।


दमकल विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना स्थल पर पहुंची दमकल टीम ने पाया कि मकान के भूतल पर फर्नीचर और घरेलू सामान में आग लगी थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला। इसी दौरान एक व्यक्ति छत पर फंसा मिला, जिसे टीम ने लैडर की सहायता से सुरक्षित नीचे उतारा। कुल तीन दमकल वाहनों की मदद से लगभग आधे घंटे की मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।


प्राथमिक कारण और सावधानी

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि सटीक कारणों की जांच जारी है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। समय पर फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। इस घटना ने यह साबित किया कि त्वरित रेस्क्यू और सतर्कता से किसी भी गंभीर हादसे को रोका जा सकता है।